राहुल की यात्रा सवाईमाधोपुर जिले में किया प्रवेश

0 324

सवाईमाधोपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आज सुबह करीब छह बजे बूंदी जिले में तेजाजी मंदिर से शुरू हुई और सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश कर लिया हैं ।

यात्रा में आज का दिन विशेषरुप से महिलाओं के लिए रखा गया और यात्रा में महिलाएं श्री राहुल गांधी के साथ चल रही हैं । यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में उनके साथ चल रही हैं। इस दौरान श्री राहुल गांधी ग्रामीण महिलाओं से आत्मीयता से मिले और उनसे संवाद किया तथा उनकी बात सुनी।

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी श्री राहुल गांधी के साथ चल रहे है। यात्रा ने सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश कर लिया और यात्रा का दोपहर का विश्राम पीपलवाड़ा में होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.