8 दिन रहेगा बंद रेलवे फाटक, यात्रियों के लिए जारी हुआ ट्रैफिक एडवाइजरी; इस रास्ते से करें आवाजाही

0 28

गौतमबुद्धनगर: जिले में रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मारीपत-चिपियाना रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 150/SPL पर मरम्मत कार्य के चलते इसे 13 जून से 20 जून 2026 तक सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

13 जून सुबह 8 बजे से लागू होगा बंदी आदेश

उत्तर मध्य रेलवे दादरी के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता के अनुसार रेलवे फाटक संख्या 150/SPL पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य कराया जाना है। इसके चलते 13 जून 2026 को सुबह 08:00 बजे से 20 जून 2026 को शाम 06:00 बजे तक फाटक पूरी तरह सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि फाटक बंद रहने की अवधि में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है। वाहन चालक और आम नागरिक चिपियाना के समीप किलोमीटर 1425/26-28 पर स्थित रोड ओवर ब्रिज (ROB) का उपयोग कर सकते हैं।

आम नागरिकों से सहयोग की अपील

रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.