जयपुर में पहलवानों के समर्थन में धरने पे बैठी राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष कृष्णा पुनिया

0 399

जयपुर : राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ख़िलाफ़ दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं ।

कृष्णा पूनिया ने कहा “प्रधानमंत्री से अपील है कि वह उन रेसलरों को न्याय दिलाएं ।” उन्होंने कहा, हमारी बेटियों का शोषण हो रहा हो और ऐसे ऊंचे स्तर पर किया जा रहा है और हम मेडल लाने की बात करते हैं। जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे? एक महिला और एथलीट होने के नाते मैं चिंतित हूं कि उनके साथ क्या होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.