Raju Srivastava Death: नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस

0 612

Raju Srivastava Death:महान भारतीय कॉमेडियन, अभिनेता और पॉलिटिशियन ने आज हमें अलविदा कह दिया है।
यह सभी के लिए चौंकाने वाली खबर है क्योंकि राजू श्रीवास्तव एक घरेलू नाम था।
वो एक ऐसे व्यक्ति थे जो बहुत सीधा साधा जीवन जीते थे जिसकी वजह से लोग उनसे जल्दी घुल मिल जाते थे |
10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था।
कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात कर उनकी हालत के बारे में जानकारी ली थी। लेकिन किसे खबर थी की इतनी जल्दी भारत अपना एक प्रिय कलाकार खो देगा |
आज पूरा देश सदमे में है। वो व्यक्ति जो सबके हसने का कारण था आज सबको रोता हुआ छोड़ गया…कानपुर के एक मिडिल क्लास फॅमिली से आने वाले ने साबित कर दिया कि कुछ भी कमाना मुश्किल नहीं है।
राजू श्रीवास्तव ने शोबिज में अपने करियर की शुरुआत शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” से की थी, जहां उन्होंने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया था। बाद में, उन्होंने स्पिन-ऑफ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज – चैंपियंस में भाग लिया, जिसमें उन्होंने “king of comedy,” का खिताब जीता|
राजू श्रीवास्तव हमेशा मनोरंजन करने वाले व्यक्ति रहे हैं, उन्होंने अपने टैग पर खरा उतरते हुए, जाने माने शो, बिग बॉस सीजन 3 में भी भाग लिया।
रियलिटी शो के अलावा, वह मैने प्यार किया, बाजीगर और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
उनकी पॉलिटिकल लाइफ की बात करें तो 2014 में
वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए, लेकिन बाद में छोड़ दिया क्योंकि उन्हें पार्टी से ज्यादा समर्थन नहीं मिला।
2014 में, वह भाजपा में शामिल हो गए और बाद में उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉमिनेट भी किया|
दो बच्चों के पिता,एक पति और एक जानी मानी हस्ती
होने के नाते उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।
उन्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने कठिन जीवन का पाठ, खुश और सरल बना कर
पढ़ाया। हमारा देश इस अच्छे और सच्चे व्यक्ति के जाने से कभी नहीं उबर पाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.