दिल्ली में बारिश का रिकार्ड-122 बर्ष बाद हुई ऐसी बारिश

0 633

राजधानी दिल्ली में इस बार जनवरी में जमकर बारिश हुई है! बात करे सिर्फ जनवरी की तो अब तक कुल 88•2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है! जिसका कारण लगातार आए पश्चिम विक्षोभ माना जा रहा है !

मौसम विभाग का कहाना है कि 1901 के बाद यानी 122 वर्ष बाद दिल्ली में इतनी बारिश हुई है ! इससे पहले 1989 में 79•7 मिलीमीटर 1953 में 73•7 मिलीमीटर बारिश हुई!

तापमान की बात करे तो बारिश के चलते दिल्ली शनिवार को अधिकतम तापमान 14•7 डिग्री रहा था! जो सामान्य से 7 डिग्री कम था यह सीजन का सबसे सर्द दिन था वहीं रविवार को 10•5 डिग्री दर्ज किया गया

यूपी के लखनऊ कानपूर ,सहारनपुर, मेरठ , और वाराणसी समेत कई जिलों में हो रहीं बारिश से निचले इलाके में पानी भर गया है इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है!

पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है! ऐसे में शिमला और कई इलाकों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं ! इससे दिल्ली समेत सभी उत्तरी इलाकों में गलन बढ़ रही है! उत्तर भारत में आगे एक हफ्ते में सर्दी का सितम बरकरार रहेगा!

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.