महंगाई में राहतः सरकार 27 रुपये प्रति किलो बेचेगी आटा, आज से होगी शुरुआत

0 380

नई दिल्ली : केंद्र सरकार त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोमवार से सस्ती दर पर भारत ब्रांड आटा बेचेगी। आटे की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो होगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) करेंगे। सरकार ने 29.50 रुपये प्रति किलो मिलने वाले आटे में दो रुपये घटाए हैं।

अभी खुला आटा 35 रुपये और ब्रांडेड आटा 40 से 55 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। सरकार सस्ते आटे की बिक्री नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल आउटलेट के माध्यम से 10 और 30 किलो की पैकिंग में करेगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) इसकी नोडल एजेंसी है। भारतीय खाद्य निगम ने केंद्रीय कोटे से ढाई लाख टन गेहूं आवंटित किया है। सरकार का मकसद खुदरा मूल्यों को नियंत्रित करना है।

सरकार पहले ही उपभोक्ताओं को 25 रुपये प्रतिकिलो प्याज और 60 रुपये प्रतिकिलो भारत दाल उपलब्ध करा रही है। चीनी और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों पर निगरानी की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.