रूस ने दागी यूक्रेन पर 100 से अधिक मिसाइलें, कीव में ब्लैकआउट

0 576

कीव । खेरसान से वापसी (return from Kherson) के बाद रूस (Russia) ने एक बार फिर से यूक्रेन (ukraine) पर भीषण हमला करते हुए एक के बाद एक 100 से अधिक मिसाइलें दागी (Russia fired missiles) है। वहीं, यूक्रेन की ओर से तैनात एयर डिफेंस सिस्टम (air defense system) ने रूस के कई मिसाइलों को मार भी गिराया है।

रूसी हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने आपातकालीन बिजली आपूर्ति बंद करने (ब्लैकआउट) की घोषणा की। वहीं कीव स्थित दो आवासीय इमारतें को भी मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। रूस ने ऊर्जा और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया जिसके तुरंत बाद राजधानी कीव सहित अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थिति को गंभीर बताते हुए देशवासियों से बिजली के उपयोग में कटौती करने का आग्रह किया। बिजली प्रदाता कंपनी डीटीईके ने राजधानी में आपातकालीन ब्लैकआउट की घोषणा की। अधिकारियों ने अन्य जगहों पर भी इसी तरह के कदमों की घोषणा की है।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर में एक आवासीय इमारत में एक शव मिला है। रूस ने इस इमारत को निशाना बनाया था। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार पेचेर्सक जिले में दो आवासी इमारतों को निशाना बनाया गया है। एयर डिफेंस सिस्टम ने कीव को निशाना बनाकर दागे कई मिसाइलों को मार गिराया है। हमले के बाद से मेडिकल टीम और राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.