सावन विशेष: इस दिन पड़ रहा है सावन माह का पहला सोमवार, करें ये उपाय, महादेव की होगी विशेष कृपा

0 629

नई दिल्ली। शास्त्रों में सावन को बहुत पवित्र माना गया है। शिव भक्त इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सावन के महीने में भगवान शंकर की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता है और सोमवार का व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सावन 2022 कब से शुरू हो रहा है-
सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को पड़ेगा। भाद्रपद का महीना सावन के अंत से शुरू होता है।

सावन सोमवार की तिथियां-
सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई, दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 01 अगस्त, चौथा सोमवार 08 अगस्त है. सावन मास की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 को है।
सावन के महीने में पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
सभी देवताओं का गंगा जल से अभिषेक।
शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाएं।
भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं।
भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। ध्यान रहे कि भगवान को केवल सात्विक चीजें ही अर्पित की जाती हैं।
भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

सावन उपाय-
1. शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में मनोकामना पूर्ति के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर काले तिल को जल में मिलाकर चढ़ाना चाहिए।

2. आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सावन के महीने में एक छोटा शंख और सात सीप मसूर की दाल के साथ पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रखें। फिर गणेश का ध्यान करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक विकास होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.