Shark Tank India : शार्क टैंक इंडिया के जजों के वास्तविक जीवन साथी (Life Partner) से मिलें ! तस्वीरें देखे !

0 674

Shark Tank India : पॉपुलर शार्क टैंक इंडिया शो के जज अशनीर ग्रोवर, अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, ग़ज़ल अलघ, नमिता थापर, पीयूष बंसल और विनीता सिंह ने शो में अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियाँ बटोरीं और वास्तव में, वे कई कारणों से सुर्खियाँ बटोरते रहे है। शार्क टैंक इंडिया जजों के वास्तविक जीवन के भागीदारों के बारे में जानने के लिए लोगो में बहुत उत्सुकता है, आइये जानते है उनके बारे में रोमांचक खुलासा।

यह शो कुछ ही दिनों में उच्च स्तर पर पहुंच गया है और देश का सबसे चर्चित शो बन चूका है। इसने थोड़े समय में ही भारत में स्टार्टअप संस्कृति को प्रचुरता से आगे बढ़ाया है। अमेरिकन रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का भारतीय रूपांतरण, सुपरहिट हो गया और कुछ ही समय में शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

1 आंचल कुमार- अनुपम मित्तल

शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल और आंचल ने 4 जुलाई 2014 को शादी की थी। इस समय इन दोनों की एक क्यूट सी बेटी है जिसका नाम एलिशा है। आंचल एक ऐक्ट्रेस और मॉडल है। वो साल 2010 में बिग बॉस 4 का हिस्सा भी बनी थी। कहा जाता है कि यह दोनों एक कॉमन फ्रेंड के एक प्रोग्राम में मिले थे। इन दोनों ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

माधुरी जैन ग्रोवर- अशनीर ग्रोवर

अशनीर ग्रोवर भारत पे के फाउंडर हैं और आज के समय में इन्हें किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। यह शार्क टैंक इंडिया के सबसे सुर्खियों में रहने वाले जजों में से एक हैं। इन्होंने माधुरी चयन से शादी रचाई है जो कि खुद भारत पे में ग्रुप हैड, कंट्रोलर के पद पर हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं, अवि और मन्नत।

अमन गुप्ता- प्रिया डागर

प्रसिद्द कंपनी BoAT के को-फाउंडर अमन गुप्ता है। अमन गुप्ता ने साल 2008 में प्रिया डागर से शादी रचाई थी। वर्तमान में दोनो के पास दो बच्चे है। ये दोनों दो बेटियों है, जिनका नाम मिआ और अदा हैं।

 

विनीता सिंह और कौशिक मुखर्जी

आपको बता दें कॉस्मेटिक्स कम्पनी शुगर कि को-फाउंडर विनीता सिंह है और इन्होंने कौशिक मुखर्जी के साथ शादी रचाई है। इनके पतिदेव खुद शुगर कॉस्मेटिक्स के को-फाउंडर और सीईओ हैं। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। वर्तमान में दोनों के पास 2 बच्चे हैं। विनीता के बारे में कहा जाता है कि इन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की और उनको काफी अच्छे पैकेज वाली जॉब भी मिल रही थी। लेकिन उन्होंने जॉब का ऑफर लेने से इनकार कर दिया है और खुद की बिज़नेस शुरू की।

ग़ज़ल अलघ और वरुण अलघ

गजल अलघ के पति वरुण अलघ है। इन दोनों ने साल 2011 में शादी रचाई थी। कपल मामाअर्थ के को-फाउंडर हैं। वर्तमान में इन दोनों का एक बेटा भी है। आपको बता दे, गजल का जन्म भारत के हरियाणा में स्थित गुड़गांव में हुआ था।

नमिता थापर और विकास थापर

नमिता थापर का जन्म 21 मार्च 1977 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने विकाश थापर के साथ शादी की थी और अभी दोनो के दो बेटे है। जिनके नाम वीर और जय है। आपको बता दें कि नमिता थापर एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उनके पति विकास थापर भी कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं।

पियूष बंसल और निधि मित्तल

पियूष बंसल ने अपनी शादी निधि मित्तल से रचाई है। वर्तमान में दोनो के पास एक बच्चा भी है जिसका नाम Evan है और यह अपने माता पिता के साथ दिल्ली मे ही रहता है। आपको बता दे कि पियूष बंसल भारत के नामी इंटरप्रेन्योर है और Lenskart के सीईओ और फाउंडर है।

Also Read:Bhagwant Mann Cabinet : भगवंत मान सरकार की हुई पहली कैबिनेट बैठक: निकलेंगी एक महीने में 25 हजार सरकारी नौकरियां

रिपोर्ट- कोमल कशिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.