सिंगर आरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन, संदिग्ध हालात में घर पर मिला शव

0 537

मुंबई: पॉपुलर अमेरिकी गायक आरोन कार्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंगर (Pop Singer Aaron Carter Dies) का निधन 5 नवंबर को 34 साल की उम्र में हुआ है। बिग अम्ब्रेला मैनेजमेंट में कार्टर के एजेंट टेलर हेलगेसन ने उनके निधन की पुष्टि की। वैराइटी के मुताबिक, कार्टर का परिवार इससे काफी दुखी है और जल्द ही वह एक बयान जारी करेंगे। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के डिप्टी एलेजांद्रा पारा के अनुसार, वैली विस्टा ड्राइव के 42000 ब्लॉक में कार्टर के घर पर सुबह 10:58 बजे एक संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। पूछताछ के बाद पता चला कि मृत व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि गायक आरोन कार्टर है।

वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ता साइट पर बने हुए हैं। वह इस संदर्भ में पूछताछ कर रहे है। वह परिवार से भी बात कर रहे है और मौत के पीछे की वजह तलाश रहे है। बता दें, नौ साल की उम्र में गायक आरोन कार्टर का पहला एल्बम रिलीज हुआ था। इस एल्बम को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसे दुनिया भर में दस लाख से ज्यादा लाइक मिले थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.