आपके PAN Card का Misuse करके कोई ले सकता है लोन, तुरंत ऐसे करें जांच और शिकायत

0 343

नई दिल्ली: पैन कार्ड से फ्रॉड का मामला समय-समय पर सामने आता रहा है. राजकुमार राव और सनी लियोनी जैसे कई हस्तियों के पैन कार्ड पर कर्ज लेने का मामला सामने आ चुका है. ऐसे में आपके पैन कार्ड का दुरुप्रयोग हो सकता है. साइबर फ्रॉड के जरिए आपके पैन कार्ड का मिसयूज करके कोई कर्ज ले सकता है.

यह कर्ज आपके सिबिल स्कोर को खराब कर सकता है. साथ ही लोन नहीं चुकाने पर बैंक की ओर से आपको डिफाल्टर की लिस्ट में भी डाला जा सकता है, जिससे कभी लोन की आवश्यकता पड़ने पर दोबारा कर्ज लेने में मुश्किल हो सकती है. ऐसे में बहुत आवश्यक है कि आप अपने पैन कार्ड की जांच कर लें.

अगर आपके पैन कार्ड का कोई मिसयूज कर रहा है तो जांचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने सिबिल स्कोर की जांच करें. अगर आपके पैन कार्ड पर कोई ऐसे लोन की जानकारी मिलती है, जो आपने नहीं ली है तो तुरंत कार्रवाई करें. यहां बताया गया है कि कैसे आप सिबिल स्कोर की जांच कर सकते हैं.

सिबिल स्कोर की जांच करने के लिए आप इक्विफैक्स, एक्सपेरियन, पेटीएम, बैंक बाजार या सीआरआईएफ हाई मार्क जैसे प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं. अब यहां आप “क्रेडिट स्कोर जांचें” का विकल्प चुनें. फ्री में सिबिल स्कोर की जांच कर सकते हैं. अब आपको विस्तार से जानकारी देनी होगी, जिसके बाद लेने वाले कर्ज की लिस्ट दिख जाएगी.

पैन कार्ड (Pan Card) का मिसयूज (missuse) हुआ है तो रिपोर्ट (Report) करना चाहिए. आपको यह पता होना चाहिए कि आपको पैन कार्ड का दुरुप्रयोग की रिपोर्ट कैसे करें. भारत सरकार की ओर से एक वेबसाइट डेवलप की गई है. आप इन तरीकों से इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.

सबसे पहले टिन एनएसडीएल (TIN NSDL) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. होम पेज पर कस्टमर सर्विस पर जाएं. अब ड्रॉप डाउन (drop down) लिस्ट से शिकायत वाले विकल्प को चुनें. ​शिकायत की पूरी जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.