विशेष सूचना: 31 मई से 2 जून तक हज यात्रियों को यहां लगेगा मेनिनजाइटिस का टीका, एक क्लिक कर जानिए समय

0 320

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति सचिव/कार्यपालक अधिकारी एसपी तिवारी ने आज यहां बताया कि हज-2022 के लखनऊ जनपद के हज यात्रियों के लिए मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, कानपुर रोड, लखनऊ पर मेनिनगोकोकल मेनिनजाइटिस का टीकाकरण 31 मई, 2022 से 02 जून, 2022 तक प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक लगेगा।

लखनऊ इम्बारकेषन की उड़ानें दिनांक 06 जून, 2022 से आरम्भ हो रही हैं। हज यात्रियों को उनकी रिपोर्टिंग तिथि के दिन अपने समस्त प्रपत्रों सहित हज हाउस में पहॅंुच कर रिपोर्ट करना होगा व प्रत्येक हज यात्री की आरटीपीसीआर जाॅंच करानी होगी, जो निःषुल्क होगी। जिन हज यात्रियों का मेनिनजाइटिस का टीकाकरण उनके जनपद में किसी कारणवष नहीं लग सका होगा, उनके लिए हज हाउस में 03 जून, 2022 से अन्तिम उड़ान 15 जून, 2022 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.