Spoiler Alert of YRKKH : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगा आरोही का पर्दाफाश

0 386

Spoiler Alert of YRKKH : स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी अक्षरा और अभिमन्यु के शादी का ट्रैक चल रहा है। लेकिन शो में हर रोज़ अलग अलग ट्विस्ट देखने को मिल रहे है।
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अगले एपिसोड (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist) में आरोही की पोल खुलने वाली है। दरअसल आने वाले एपिसोड में अक्षरा को मंजरी के एक्सीडेंट में आरोही के हाथ होने का शक होता है, जिसके अब वह आरोही से पूछती है की क्या मंजरी का एक्सीडेंट आरोही की गाड़ी से हुआ था। जिस पर आरोही इस बात को कबूल करती है की मंजरी का एक्सीडेंट उसी की कार से हुआ था। ये सुनकर अक्षरा हैरान हो जाती है।

आपको बता दें की अक्षरा ने पहले की सबसे उस दिन हुए एक्सीडेंट की बात छुपाई थी। लेकिन ये सच पता चलने के बाद वह कहती है की वह अभिमन्यु को सारा सच बता देगी।

वहीँ अभिमन्यु भी एक जासूस के जरिए उस एक्सीडेंट के पीछे किसका हाथ वह पता लगा रहा है। अभिमन्यु को एक्सीडेंट के दिन का एक वीडियो मिलता है। वही जश्न के बीच अक्षरा अभिमन्यु को सच बताने वाली होती है लेकिन उससे बीच में पैनिक अटैक आ जाता है।

आखिर क्या है उस वीडियो में और क्या अक्षरा अभिमन्यु को सच बता पाएगी अब ये देखना दिलचस्प रहेगा।

ये भी पढ़े Alia-Ranbir wedding updates : आलिया का लक रणबीर की फ्लोप फिल्म ब्रह्मास्त्र को बनाऐगा सुपरहिट

रिर्पोट – अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.