Share Market:सप्ताह के आखिरी दिन लुढ़का शेयर बाजार , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर आकर रुके

0 600

Share Market:सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ 55,769 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक फिसलकर 16,584 के स्तर पर बंद हुआ।इससे पहले शुक्रवार सुबह बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले थे।

सेंसेक्स ने 500 अंक की तेजी लेते हुए 56,318 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी, जबकि निफ्टी 144 अंक की बढ़त लेते हुए 16,772 के स्तर पर खुला था। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 437 अंक या 0.79 फीसदी उछलकर 55,818 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 105 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 के स्तर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर के हालात पर आज हाई लेवल मीटिंग, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.