यूपी में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े निर्देश, 130 कंपनी PAC और 10 कंपनी RAF की व्यवस्था

0 662

लखनऊ: यूपी में पिछले शुक्रवार की नमाज को लेकर हुए हंगामे को लेकर योगी सरकार काफी सख्त नजर आ रही है. जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी व बुलडोजर कार्रवाई के साथ ही उपद्रवियों को हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. वहीं शुक्रवार 17 जून यानि शुक्रवार को सभी जिलों में सतर्कता बरतते हुए कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील जिलों के लिए 130 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की व्यवस्था की गई है.

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में रणनीतिक रूप से पुलिस की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारी शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मौलवियों और समूह के अन्य नेताओं के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि 10 जून को राज्य के विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी. इस मामले में अब तक नौ जिलों में 13 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

एडीजी ने बताया कि हिंसा में अब तक 357 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, मुरादाबाद में 40, अंबेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 20, अलीगढ़ में छह, लखीमपुर खीरी में आठ और जालौन में पांच शामिल हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.