डायबिटीज के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है गन्ने का रस, जानिए फायदे

0 252

नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा गन्ने का रस ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाता बल्कि कई बीमारियों से महफूज भी रखता है। गन्ने को आप सुपरफूड के रूप में उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह लीवर, इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। गन्ने का रस गर्मी में ना सिर्फ थकान को दूर करता है बल्कि आपको तरोताजा भी रखता है।

इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डि‍यों को मजबूत बनाते हैं। दांतों की समस्याओं से निजात दिलाता है गन्ने का रस। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को ठीक रखते हैं। प्राकृतिक रूप से मीठा गन्ने का रस पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। आइए जानते हैं गन्ने के रस के सेवन से आपको कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

गन्ने का रस केवल आपको ऊर्जा ही नहीं देता बल्कि यह कैंसर और डायबिटीज से भी आपका बचाव करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल को बैलेंस करते हैं और इन्हें बेअसर करने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के रिस्क को बढ़ाते हैं। गन्ने के रस में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड और फेनॉलिक एंटीऑक्सीडेंट बॉडी के लिए फायदेमंद हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.