Switzerland vs Cameroon के बीच जबरदस्त मुकाबला, South Korea vs Uruguay में जानिए क्या हुआ अंजाम

0 492

नई दिल्ली: कतर फीफा वर्ल्ड कप, 2022 (Qatar FIFA World Cup, 2022) में गुरुवार, 24 नवंबर को स्विट्जरलैंड ने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में कैमरून (Switzerland vs Cameroon SUI vs CMR 1-0) को 1-0 से हराकर यात्रा शुरू की है। इस मुकाबले में कैमरून की शुरुआत ठीक नहीं रही। एक अन्य मुकाबले में ग्रुप-H में साउथ कोरिया और उरुग्वे के बीच (South Korea vs Uruguay) खेला गया मैच ड्रॉ रह गया।

SUI vs CMR यानी, स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून मैच के पहले हाफ में कैमरून ने स्विट्जरलैंड को तगड़ी टक्कर दी। लेकिन, दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने एक गोल दाग कर कैमरून पर प्रेशर बढ़ा दिया। इसके बाद दोनों टीम की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ और स्विट्जरलैंड इस मैच को जीत गया।

स्विट्जरलैंड (Switzerland)
यान सोमेर, सिल्वन विडमेर, निको एल्वेदिक, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीयूलर, ग्रेनाइट जहाका (कैप्टेन), मोहम्मद सोव, रुबेन वर्गास, जेरदान शकीरी, ब्रील एम्बोलो।

कैमरून (Cameroon)
आंद्रे ओनाना, निकोलस एनकोउलू, कोलिन्स एफएआई, जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो, नूहौ टोलो, आंद्रे-फ्रैंक जाम्बो एंगुइसा, सैमुअल गौएट, मार्टिन हांग्ला, कार्ल टोको एकांबी, चोपो-मोटिंग एरिक मैक्सिम (कैप्टेन), ब्रायन म्ब्यूमो।

साउथ कोरिया बनाम उरुग्वे मैच
इसी दिन वर्ल्ड कप के एक दूसरे मैच में साउथ रिपब्लिक ने उरुग्वे को बढ़िया टक्कर दी। बड़ा ही जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। फुल टाइम के बाद भी किसी भी टीम की तरफ से एक भी गोल नहीं हुआ और मैच ड्रॉ हो गया।

दोनों देशों की टीम
साउथ कोरिया (South Korea)
किम सोंगग्यू, किम जिनसु, किम मिंजे, किम मूनह्वान, किम यंगवॉन, जंग वूयंग, ह्वांग इनबॉम, सोन ह्युंगमिन (कैप्टेन), ली जसुंग, एनए संघो, ह्वांग उइजो।

उरुग्वे (Uruguay)
सर्जियो रोशेट, जोस जिमेनेज, डिएगो गोडिन (कैप्टेन), मथियास ओलिवेरा, मार्टिन कैसरस, मटियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटाकुर, फेडेरिको वाल्वेरडे, फकुंडो पेलिस्ट्री, लुइस सुआरेज, डार्विन नूनेज।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.