पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अलग होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान

0 298

नई दिल्‍ली : मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वर्ष 2022 में भी कई हार्ट अटैक से कई बॉलीवुड एक्टर की मौत हो गई थी. आजकल की खराब लाइफ स्टाइल और अन्य वजह से हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है. अन्य बीमारियों की तरह हार्ट अटैक भी लक्षण शो करता है. बस उन्हें पहचानने की जरुरत है. क्या आप जानते हैं कि पुरुषों और महिलाओं में भी हार्ट अटैक के लक्षण अलग अलग होते हैं. समय रहते यदि उनपर ध्यान दिया जाए तो गंभीर समस्या होने से बचा जा सकता है. जानने की कोशिश करते हैं कि महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण किस तरह अलग होते हैं.

हार्ट पेन होना पुरुषों में हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण है. लेकिन यह जानकर हैरानी होती है कि कई महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने से पहले सीने में दर्द का अनुभव नहीं होता है. हालांकि सीने से लेकर पीठ, जबड़े और बाहों में दर्द होना महिला और पुरुष दोनों में हो सकता है. कई स्टडी में सामने आया है कि महिलाओं को पीठ, गर्दन और जबड़े में दर्द होने की संभावना अधिक होती है.

हार्ट अटैक के दौरान, महिलाओं को मतली, उल्टी, जबड़ों, गर्दन या पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द, छाती के निचले हिस्से या पेट में दर्द, सांस की तकलीफ, बेहोशी, अपच और अत्यधिक थकान होने का अनुभव हो सकता है. इसके अलावा नींद की समस्या, एंग्जाइटी, चक्कर आना, अपच, गैस बनने के लक्षण भी दिख सकते हैं.

मोनोपोज महिलाओं में हार्ट संबंधी परेशानी पैदा करता है. रिपोर्टों के अनुसार, 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में हार्ट अटैक से होने वाली मौत का खतरा अधिक रहता है. बॉडी वेट बढ़ना, एक्सरसाइज की कमी, धूम्रपान, प्रोसेस्ड पफूड खाने जैसी परेशानी से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है. इन वजह से भी आता है हार्ट अटैक

पुरुष हों या महिला, दिल की बीमारी से बचने के लिए इसके लिए क्या कारण जिम्मेदार होते हैं? यह जानना बहुत जरूरी है. हाई ब्लड प्रेशर, सामान्य से अधिक कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, स्मोकिंग, एक्सरसाइज न करना, किडनी की बीमारी के कारण भी हार्ट अटैक आ जाता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.