सर्दियों में इस तरह करें मनी प्लांट की देखभाल, हरा भरा रहेगा पौधा

0 590

नई दिल्ली: भारतीय घरों में सबसे कॉमन पाया जाने वाला पौधा है, मनी प्लांट। ये पौधा घर की सजावट में तो चार चांद लगाता ही है, धार्मिक रूप से भी इसका काफी महत्व है। सर्दियों का असर इस पौधे की ग्रोथ पर भी देखने को मिलता है। कम धूप और तेज बर्फीली हवाओं के चलते कई बार मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ने लगते हैं, तो कई बार ये मुरझाने लगता है। दरअसल सर्दियों में हर एक चीज को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है और पेड़-पौधे भी इससे अछूते नहीं। सर्दियों में भी मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छी हो और ये हर-भरा रहे, इसके लिए आपको कुछ टिप्स जरूर जान लेनी चाहिए।
पानी बदलना है जरूरी

किसी भी पौधे की ग्रोथ में पानी का रोल सबसे अहम होता है। सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से पानी दिया जाए तो पौधे की ग्रोथ बहुत अच्छी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में मनी प्लांट का ध्यान रखना है तो कुछ बातें ध्यान में रखें। अगर आपने कांच की बोतल में मनी प्लांट की कटिंग लगा रखी है तो हर दो हफ्तों में उसका पानी चेंज करते रहें। वहीं अगर आपका मनी प्लांट गमले में है तो उसे ज्यादा पानी देने से बचें। साथ ही गमले में से पानी के निकलने की अरेंजमेंट भी करें क्योंकि ज्यादा पानी की वजह से कई बार मनी प्लांट की जड़े गल कर सड़ने लगती हैं।

स्पेशल खाद से दें जड़ों को पोषण

सर्दियों में मनी प्लांट को हरा-भरा रखने के लिए उसे जरूरी पोषण देने की जरूरत होती है। इसके लिए आप विटामिन ई और विटामिन सी की कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बड़ी ही आसानी से आपको किसी मेडिकल शॉप पर मिल जाएंगी। इसके अलावा आप घर में रखी एक्सपायर दवाइयों को भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें मनी प्लांट के पानी या मिट्टी में मिला दें। इससे उन्हें सही पोषक तत्व मिलेंगे और प्लांट हरा-भरा रहेगा।

पीले पत्तों में जान डाल देगी ये ट्रिक

अगर आपके मनी प्लांट के पत्ते सर्दियों में पीले पड़ने लगे हैं तो आप ये आसान टिप्स अपना सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बॉटल में गुनगुना पानी लें। अब इसमें कोई भी ऑयल मिक्स करें। आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल या सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस मिक्सचर को पूरे प्लांट पर अच्छे से स्प्रे कर दें। आप हर दो हफ्तों में ये प्रक्रिया दोहरा सकते हैं। इससे मनी प्लांट के पीले पत्तों में भी चमक आने लगेगी और पूरी सर्दियों में आपका पौधा हरा-भरा बना रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.