ग्वालियर में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक बर्खास्त

0 1,001

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शिक्षक का शर्मनाक चेहरा सामने आया है, शिक्षक छात्राओं से शर्मनाक हरकतें करता था जिसके चलते कई छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। मामला उजागर होने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। मामला उटीला थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आरोली का है। यहां के अधेड़ शिक्षक मुंशीलाल छात्राओं के साथ न केवल छेड़छाड़ करता था, बल्कि गंदी हरकतें करता था। शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर कई छात्राओं ने तो स्कूल तक जाना छोड़ दिया था।

परिजनों के दबाव के चलते छात्राएं कुछ भी बोल नहीं पा रही थी और मजबूरी में स्कूल भी जाती थी। आखिरकार बालिकाओं ने अपने परिजनों को शिक्षक की हरकत बता दी। परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया और उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की।

ग्वालियर के देहात क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक यजराज कुबेर ने बताया है कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर शिक्षक मुंशीलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.