Tejasswi Prakash Birthday: 2612 से लेकर बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तक, ऐसा रहा तेजस्वी प्रकाश का टीवी करियर

0 774

Tejasswi Prakash Birthday: छोटे पर्दे की नागिन, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज यानि की 10 जून को अपना 29 वा जन्मदिन मना रही हैं। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का जन्म सऊदी अरब (Saudi Arabia)के जद्दा शहर में हुआ है। उनका जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रोनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन से इंजीनियरिंग की है।

बात करें अगर उनके करियर की तो तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने साल 2012 में लाइफ ओके (Life Ok) के शो 2612 से अपना करियर शुरू किया। तेजस्वी बिग बॉस सीजन 15 (Bigg Boss 15) के अलावा खतरों के खिलाड़ी के 10वें (Khatroon ke Khiladi 10) सीजन की विनर रह चुकी हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने धरोहर अपनों की, स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों की, संगिनी जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। तेजस्वी प्रकाश पहली बार साल 2017 पहरेदार पिया की नाम के सीरियल के कारण सुर्खियों में आई थीं। इस सीरियल में वह नौ साल के बच्चे के साथ रोमांस किया था। इस सीरियल का कंटेंट काफी विवादित था। हालांकि कुछ समय बाद इस सीरियल को बैन कर दिया गया।

तेजस्वी ने लगभग चार साल तक भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा वह अपने कॉलेज के दिनों से ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इंजीनियरिंग खत्म करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक एक प्रोजेक्टर पर भी काम किया। इसी दौरान उनकी फोटो अखबार पर छपी जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इसके बाद तेजस्वी ने ‘मुंबई फ्रेश फेस’ जीता। इसके बाद उन्हें कई प्रोडक्शन हाउस ने टीवी सीरियल के लिए ऑफर दिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

बात करें अगर उनकी पर्सनल लाइफ की तो इन दिनों टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस सीजन 15 में हुई। घर के अंदर दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। फैंस ने तेजस्वी प्राकश और करण कुंद्रा को तेजरन (Tejran) नाम दिया है। तेजस्वी फिलहाल अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Tejasswi Prakash Birthday) करने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा गई है।

यह भी पढ़े: Bulandshahr Breaking : बुलंदशहर को सुरक्षा के लिए कई जोन मे बाटा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.