Bulandshahr Breaking : बुलंदशहर को सुरक्षा के लिए कई जोन मे बाटा

0 930

जनपद में जुमे की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद के क्षेत्र को सेक्टर एवं जोन में बांटते हुए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी करायी जा रही है। जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद कस्बा, खुर्जा कस्बा में भृमण करते हुए जायजा लिया।

 

मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद करते हुए अपील की गई किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ने देते हुए शांति के साथ नमाज अदा करें। इसके साथ ही किसी प्रकार की परेशानी/समस्या आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या न होने तथा शांतिपूर्वक नमाज अदायगी किये जाने के वारे में बताया गया। शांति व्यवस्था एवं सौहार्द का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में तत्काल सूचना दी जाए।

रिपोटर : राजकुमार सिंह
बुलंदशहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.