‘भगवान के नाम पर बलि’ बता दिल्ली में 6 साल के बच्चे की 2 लोगों ने की हत्या, पूरा मामला जान हैरान हो जाएंगे आप

0 501

नई दिल्ली: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार रात दो लोगों ने मिलकर एक छह साल के लड़के की ‘भगवान के नाम पर बलि’ बताकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों का दावा है कि ‘भगवान के आदेश पर बच्चे का बलिदान दिया’ गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय के कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई।

6 साल के बच्चे का रेता गया गला दिल्ली पुलिस रविवार तड़के लोधी कॉलोनी में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि कंस्ट्रक्शन साइट इमारत में दो लोगों ने 6 साल के बच्चे का गला रेत दिया है। पुलिस पीसीआर कॉल के बाद फौरन मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आने से पहले दोनों आरोपियों को अन्य मजदूरों और ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने पकड़ा था।

साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे आरोपी 6 साल के बच्चे की पहचान साइट पर काम करने वाले मजदूरों में से एक के बेटे के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के बरेली के मूल निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी, विजय कुमार और अमन कुमार, बिहार के मूल निवासी हैं और साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.