शोपियां में ग्रेनेड अटैक, जवाबी कार्रवाई से डरकर भागे आतंकी, हथियार-गोला-बारूद बरामद

0 503

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां सुरक्षा बलों ने आज शोपियां (Shopian) के कुटपोरा में एक तलाशी अभियान शुरू किया है। वहीं इस सघन तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेंके हैं। लेकिन अंधेरे के चलते उक्त आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

घटना के अनुसार शोपियां के कुटपोरा में, गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया था। वहीं इस तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड भी फेंके थे। इस पर सर्च पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई भी की है। हालाँकि अंधेरे के चलते आतंकवादी भाग निकले। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

पता हो कि, आजादी की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर बीते सोमवार को भी कश्मीर संभाग में आतंकियों ने दो स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए थे, जिनमें एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए थे। इसमें पहले बडगाम के गोपालपोरा में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में एक नागरिक घायल हुआ। इसके कुछ देर बाद ही आतंकियों ने फिर एक पुलिस कंट्रोल रूम कश्मीर पर भी ग्रेनेड हमला कर दिया था। इसमें भी एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.