सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की के नामों को मिली मंजूरी

0 430

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को दो नए न्यायाधीश मिल गए है। केंद्र ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां (Ujjal Bhuyan) और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसवी भट्टी (SV Bhatti) की भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति किया है।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने ट्विटर पर न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्तियों की घोषणा की। तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भुइयां और केरल उच्च न्यायालय में उनके समकक्ष न्यायमूर्ति भट्टी को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश पांच जुलाई को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी।

शीर्ष न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है, लेकिन अभी यह 30 न्यायाधीशों के साथ ही काम कर रहा है। न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी के शपथ ग्रहण करने के साथ शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, और केवल दो रिक्तियां शेष रह जाएंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.