दिल्ली में बाढ़ का खतरा! यमुना का लेवल 208.05 मीटर पहुंचा, इन इलाकों में घुसा पानी, डूबे कई घर, जानें पूरा हाल

0 471

नई दिल्ली. जहां इस वक़्त राजधानी दिल्ली (Delhi) अब बाढ़ के मुहाने पहुंच गई है। वहीं यमुना का जलस्तर पहली बार अपने खतरे के निशान से अब बहुत ज्यादा ऊपर जा चुका है। जानकारी के अनुसार अब तक पानी यहां 208.55 मीटर पर पहुंच चुका है। ऐसे में अब यमुना किनारे बसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल यहां के निचले इलाके में पानी घुस चुका है। जिसके चलते अब आसपास के लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है। वहीं मामले पर दिल्ली सरकार का कहना है कि, पानी हरियाणा के हथिनीकुंड बराज से छोड़ा जा रहा है। पानी रोकने की उनकी अपील के बाद फिलहाल वहां से पानी कम मात्रा में छोड़ा जा रहा है।

तेज बारिश के चलते और यमुना का जलस्तर बढ़ने से अब राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। यहां का निचला इलाका पानी-पानी हो चुका है। यमुना किनारे बसे लोगों के घरों-दुकानों में पानी भर चुका है। निचले इलाके में कई घर भी अब डूब चुके हैं। वहीं लाचार लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है। फिलहाल कश्मीरी गेट इलाके में सड़कों पर पानी है। वहीं लोहा पुल के आसपास इलाके पानी में डूब चुके हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए NDRF की कई टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इधर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना (LG Vinay Saxena) ने यमुना के बढ़ते जलस्तर और राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए आज यानी गुरूवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी हिस्सा लेंगे। देखा जाए तो इस समय उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में लगातार और मुसलाधार बारिश हो रही है। वहीं खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोग की जान भी चली गई है।

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे, क्या हैं बारिश के हाल

इन राज्यों में तेज बारिश के आसार: मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना : वहीं राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.