आतंकी याकूब मेमन की कब्र पर सियासी संग्राम, उद्धव ठाकरे पर बरसी भाजपा, कही यह बात

0 524

मुंबई में आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मज़ार में तब्दील करने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की खामोशी पर भी सवाल उठाए हैं. साथ ही राहुल गांधी और शरद पवार से भी इसका जवाब मांगा है. बीजेपी का आरोप है कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए मुंबई में आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मार्बल और LED लाइट्स से सजाकर मजार में तब्दील कर दिया गया. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने कब्र से लाइट्स हटा दी हैं.

याकूब की कब्र को बना दिया मजार
भाजपा नेता राम कदम ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया है कि सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के जिम्मेदार आतंकी की कब्र को क्यों सजाया गया? उसकी कब्र को इतना सम्मान देने का आखिर कारण क्या है? भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान के इशारे पर याकूब मेनन की कब्र मजार में तब्दील हो गई। उन्होंने कहा कि अपने इस कारनामे के लिए उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी और शरद पवार को मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

1993 में दहल गई थी मुंबई
बता दें कि 12 मार्च 1993 को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर मुंबई में सीरियल बम धमाके किए गए थे. जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी और 700 लोग घायल हो गए थे.

बता दे की याकूब मेमन 93 मुंबई ब्लास्ट का गुनहगार है. जिसे 2015 में फांसी की सजा दी गई थी. जिसके बाद उसे 30 जुलाई 2015 को दक्षिण मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया था. याकूब इकलौता दोषी था जिसे फांसी की सजा दी गई थी. अब उसी याकूब की कब्र को मजार में तब्दील करने की कोशिश होने लगी है. मार्बल स्टोन से बनी इस कब्र पर एलईडी लाइट लगाई गईं. जो हमेशा जलती रहती हैं और 24 घंटे इसकी पहरेदारी होती

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.