लखनऊ के हजरतगंज में एक मकान की अचानक गिरी दीवार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, सभी मजदूर झांसी के रहने वाले थे

0 201

नई दिल्ली। लखनऊ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया है। यहां दीवार गिरने से हुए हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्वार्टर्स के निर्माण कार्य के लिए लखनऊ आए थे। क्वार्टर्स के निर्माण कार्य को दो महीने पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन मजदूर दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध तरीके से रह रहे थे। हादसे में मजदूरों की मौत हुई है। इन मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा सीएम ने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का आदेश भी दिया है। बताया जा रहा है कि मौके पर से 9 शव निकाले जा चुके हैं। घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले पर लखनऊ के डीएम का कहना है कि सीएम के निर्देश पर घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है तभी रात में ये दीवार गिरने से हादसा हुआ। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही र्मी के राहत दल ने मौके से शव निकाले और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

झांसी के रहने वाले हैं सभी मजदूर
घायल मजदूर ने बताया कि रात के 12 बजे की घंटना है। हादसे के समय वहां पर 15 मजदूर मौजदू थे। सभी मजदूर झांसी के रहने वाले हैं। वे यहां पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। घायल 6 मजदूरों का हजरतगंज के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।

लखनऊ ईस्ट की डीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि रात में ढाई बजे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं, तीन बच्चें और तीन पुरुष हैं। लखनऊ में तेज बारिश के कारण यह हादसा हुआ था। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग मजदूर हैं। वे दीवार के निर्माण का कार्य कर रहे थे। काफी समय से यहां पर निर्माण का कार्य चल रहा था। मजदूर यहां पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

मौके पर मजदूरों के बैग, बर्तन, समान बिखरे हुए थे। कुछ दिन पहले ही मजदूर अपने परिवार वालों को भी बुलाया था। यहां पर मजदूरों की पूरी फैमली रह रही थी। बताया जा रहा है कि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर रेस्कयू कर कर रही है। मौके पर आर्मी के जवान भी मौजूद हैं। यह हादसा लखनऊ के दिलकुशा कॉलोनी में हुई है। बताया जा राह है कि मजदूर गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दीवार के पास में ही टेंट बनाकर आराम कर रहे थे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। इस घटना में तीन महिलाएं, तीन बच्चें, और तीन पुरुष की मौत हो चुकी है। इस घटना का उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दे दिया गया है। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं। मजदूर कहां के रहने वाले हैं। इसकी जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.