Boycott Malabar Gold:सिंदूर और बिंदी, दो ऐसी चीजे है जिसके बिना हिन्दू महिला का श्रृंगार अधूरा है। इसी बिंदी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल ये पूरा मामला एक ज्वेलरी कंपनी के विज्ञापन से शुरू होता है।
मलबाबार गोल्ड ने हाल ही में एक विज्ञापन पोस्ट किया है। इस विज्ञापन में करीना कपूर खान नज़र आ रही है। मामला इस बात पर गरमाया जब करीना कपूर खान ने इंडियन ट्रेडिशनल लुक कैर्री किया हुआ है लेकिन उन्होंने माथे पर बिंदी नहीं लगाई हुई। बस इतनी सी बात पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
इसी बात के विरोध पर लोगों ने करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है की एक ओर जहाँ ये ऐड हिंदू त्योहारों पर सोना खरीदने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐड में दिखने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बिंदी नहीं लगाई हुई। इतना ही नहीं एक यूजर ने इतना तक कह दिया की वह हिंदुओं से पैसे लेकर एक इस्लामिक इंसान से शादी की। इसी वजह से ट्विटर पर #Boycott_MalabarGold और #No_Bindi_No_Business ट्रेंड कर रहा है।
रिपोर्ट: अमृतरश्मि