इन अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर को बनाया हमसफर, लिस्ट में कई खूबसूरत एक्ट्रेस के नाम

0 571

मुंबई : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर अभिनेत्रियों का नाम किसी एक्टर या बिजनेसमैन से जोड़ा जाता है। इनके अलावा क्रिकेट के खिलाड़ियों के साथ भी कई एक्ट्रेस का नाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर अपना दिल हार कर उन्हें अपना हमसफर बना चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा : अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लंबे समय तक विराट कोहली को डेट करने के बाद अभिनेत्री ने इटली में साल 2017 में उनसे शादी कर ली थी।

अथिया शेट्टी : सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी अपने पिता की तरह ही अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। अब तक कई फिल्मों में वह अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। अथिया ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी से शादी की है। लंबे समय तक केएल राहुल को डेट करने के बाद दोनों ने सात फेरे लेना का फैसला किया। इसके बाद 2023 में दोनों वैवाधिक बंधन में बंध गए।

सागरिका घाटगे : सागरिका घाटगे भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। चक दे इंडिया में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। सागरिका ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है।

गीता बसरा : अभिनेत्री गीता बसरा बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को उन्होंने लंबे समय तक डेट किया। बाद में, दोनों ने हमेशा के लिए एक होने का फैसला कर लिया। शादी के बाद यह जोड़ा खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.