पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से खत्म होगी रिटायरमेंट की टेंशन, हर महीने खाते में आएंगे ₹20,500 तक

0 27

उम्र के उस दौर में जब इंसान सुकून और स्थिर जीवन की उम्मीद करता है, सबसे बड़ी चिंता नियमित आमदनी की होती है। रिटायरमेंट के बाद आय का स्थायी स्रोत न होना कई बार बचत होने के बावजूद असुरक्षा का कारण बन जाता है। ऐसे में सरकार की एक भरोसेमंद योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत का मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है। पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) बुजुर्गों को सुरक्षित निवेश के साथ तय आय की गारंटी देती है।

छोटे निवेश से भी शुरू हो सकती है योजना
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान शुरुआत है। कोई भी पात्र व्यक्ति मात्र 1,000 रुपये से खाता खोल सकता है। इसमें मिलने वाला ब्याज हर तिमाही खाते में जमा होता है, जिससे रोजमर्रा के खर्च, दवाइयों और अन्य जरूरतों के लिए नियमित पैसा मिलता रहता है और आर्थिक निर्भरता कम होती है।

8.2% ब्याज दर से मिल रहा स्थिर रिटर्न
सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके तहत इस योजना में निवेश करने वालों को सालाना 8.2 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। यह स्कीम 5 साल के लिए होती है, जिसे आगे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। किसी आपात स्थिति या खाताधारक के निधन की स्थिति में भी नियमों के तहत ब्याज का भुगतान जारी रहता है।

कौन कर सकता है निवेश, क्या हैं नियम
यह योजना मुख्य रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। हालांकि, 55 से 60 वर्ष के बीच स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले लोग भी इसमें निवेश कर सकते हैं। वहीं रिटायर्ड रक्षा कर्मियों के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। इसमें पति-पत्नी संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये है और राशि 1,000 के गुणक में जमा करनी होती है।

ऐसे बनेंगे हर महीने ₹20,500
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश करता है, तो 8.2 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से उसे करीब 2,46,000 रुपये सालाना मिलते हैं। जब इस राशि को 12 महीनों में बांटा जाता है, तो हर महीने लगभग 20,500 रुपये की आय सुनिश्चित होती है। यह रकम रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर और भरोसेमंद इनकम का जरिया बन सकती है।

बुजुर्गों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प
यह योजना न सिर्फ सुरक्षित निवेश का विकल्प देती है, बल्कि बुजुर्गों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करती है। नियमित आय के कारण जीवन की जरूरतें बिना किसी तनाव के पूरी की जा सकती हैं और रिटायरमेंट के बाद का समय अधिक सुकून से बिताया जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.