T20 WC: ICC आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में इस स्टार प्लेयर पर लगा जुर्माना

0 299

नई दिल्‍ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई है। यह घटना बुधवार 13 जून को तरौबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के ग्रुप सी मैच के दौरान हुई। वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में साउदी ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय गुस्से में हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर तोड़ दिया था। जिसके चलते उन्हें सजा सुनाई गई है।

आईसीसी की प्रेस रिलीज के अनुसार टिम साउदी को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है।

मैदानी अंपायर अहसान रजा और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर माइकल गॉफ द्वारा आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद साउदी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, यह 24 महीने में साउदी का पहला अपराध है। साउथी ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, और औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।

बता दें, लेवल 1 उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक होता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में टिम साउदी ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे, मगर वह बल्ले से योगदान नहीं दे पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए। ऐसे में वह काफी निराश नजर आए। वेस्टइंडीज से हारने के बाद न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.