नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

0 378

नोएडा। नोएडा पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों पकड़ लि‍ए गए। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, 2 मोबाइल फोन, 1 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात थाना 58 पुलिस खोड़ा तिराहा पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार तीन लड़के पुलिस द्वारा रोकने पर नही रुके। पुलिस ने जब पीछा किया, तो उन्होंने उस पर फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में थाना सेक्टर 58 का हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी नितेश और रोशन झा मौके से भागने लगे। उनको कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर ल‍िया गया। इन पर मोबाइल लूट और अन्य मामलों के करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.