तीन बार के लोकसभा सदस्य शशि थरूर जल्द मिलेंगे पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से

0 330

तिरुवनंतपुरम : केरल में गुटबाजी से ग्रस्त कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की प्रतिक्रिया से बेपरवाह तीन बार के लोकसभा सदस्य शशि थरूर जल्द ही (Soon ) पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे।

वे उन्हें पार्टी की राज्य इकाई में जारी गतिविधियों की जानकारी देंगे। दिलचस्प बात यह है कि तिरुवनंतपुरम के सांसद की बढ़ती लोकप्रियता ने उनके सभी वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों को उनके मतभेदों को दूर करने और एकजुट होने को मजबूर किया है।

खड़गे के खिलाफ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने और हारने के बाद थरूर की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य भर धार्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक समूहों द्वारा उन्हें आमंत्रित करना उनकी लोकप्रियता की गवाह है। नाम न छापने की शर्त पर एक मीडिया समीक्षक ने कहा कि जब वह पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय में शामिल होने का फैसला करेंगे तो उनके वरिष्ठ सहयोगी हिल जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.