आज फिर भारत का ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना, वर्ल्ड कप की हार का गम भुलाकर मैदान पर उतरेगा भारत

0 304

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के भिड़ंत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल रविवार 19 नवंबर को हुई थी। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच आज यानी गुरुवार 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है, जिसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप की हार का गम भुलाकर मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराया था। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं।

सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 को लेकर काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी। हालांकि इस दौरान उन्हें टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण का साथ जरूर मिलेगा। देखने वाली बात यह होगी कि इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कौन लेगा। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है, जबकि इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा।

सूर्यकुमार यादव आज बतौर कप्तान डेब्यू करने वाले हैं। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम की कमान इस सीरीज के लिए उन्हें सौंपी गई है, वहीं पहले तीन मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान बनाया गाय है। वहीं आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम के साथ बतौर उप-कप्तान जुड़ेंगे। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की कड़वीं यादों को भुलाकर आज टीम इंडिया की नजरें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों का आगाज करने पर होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.