ट्विटर हुआ डाउन तो यूजर्स हुए परेशान, लॉग इन के साथ-साथ अब फॉलो करने में आ रही समस्या; शो कर रहा ये मैसेज

0 434

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म ट्विटर का सर्वर डाउन (Twitter Down) हो गया है। जिसकी वजह से यूजर्स को अपने अकाउंट को लॉगिन करने में समस्या आ रही है। हैरानी कि बात तो ये है कि ये किसी एक देश में नही बल्कि दुनियाभर के कई देशों में ट्विटर डाउन हो गया है। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनकी तरफ से यह बयान तब आया है जब हजारों उपयोगकर्ताओं ने ट्वीट कर इस बारे में सूचना दी है।

बता दें कि जैसे ही ट्विटर डाउन होने के बारे में पता चला तो सोशल मीडिया पर मिम्स कि बाढ़ आ गई। ट्विटर के इसके अलावा कई यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर को लेकर भी शिकायत की है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ यूजर्स ने यूट्यूब में भी परेशानी आने की बात तक कही है।

फिलहाल, अब धीरे-धीरे लोगों का ट्विटर अकाउंट लॉग इन हो रहा है और परेशानी ठीक की जा रही है। मगर इसके बाद अब लोगों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब ट्विटर पर फॉलो करने की भी समस्या आ ही है। वो किसी को फॉलो नही कर पा रहे हैं। किसी को फॉलो करने पर लोगों को ‘आप इस समय अधिक लोगों का अनुसरण करने में असमर्थ हैं’ लिख कर आ रहा है।

बता दें कि इस सम्बन्ध में ट्विटर की तरफ से कहा गया कि ‘हो सकता है कि ट्विटर आप में से कुछ के लिए उम्मीद के मुताबिक काम न कर रहा हो। परेशानी के लिए खेद है। हम जागरूक हैं और इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.