मिर्जापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत

0 584

मीरजापुर: हलिया थानाक्षेत्र के दिघुली गांव में मंगलवार की शाम अचानक गरज चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आकर दिघुली व चर्की खुर्द गांव की दो बालिकाओं की मौत हो गई।

क्षेत्र के दिघुली गांव निवासी बबलू की पुत्री साधना (15) मंगलवार की शाम अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने पर कच्चे मकान में प्लास्टिक लगाने गई थी। इसी दौरान आकाश से बिजली गिरने से एक किशोरी की चपेट में आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल विनय प्रकाश सिंह व स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

वहीं, थाना क्षेत्र के चर्की खुर्द निवासी रामनारायण की आठ वर्षीय पुत्री नंदनी की भी आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जंहा पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.