Ukraine-Russia Crisis: रूस ने हमलों के बीच तेज की यूक्रेन की घेराबंदी, रूस का बड़ा दावा- यूक्रेन के दो शहरों को घेरा

0 478

Russia: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। (Ukraine-Russia Crisis)दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है। हालांकि, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने के कारण  हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है।

Also Read : ukraine-russia War : हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच रोमानिया बार्डर पहुंचे छात्र, खाने का भी संकट

यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी सैनिक दाखिल हो चुके हैं।(Ukraine-Russia Crisis)  क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जवानों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है।यूक्रेन में हमलों के बीच रूसी सैनिक, यूक्रेन के दूसरे शहर में घुस गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने क्षेत्रीय प्रशासन के हवाले से बताया कि यूक्रेन के दूसरे शहर में रूसी सैनिक घुस गए हैं और इन क्षेत्रों में भीषण लड़ाई चल रही है।रूस ने यूक्रेन पर हमलों के बीच बड़ा दावा किया है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिणपूर्व में दो बड़े शहरों को घेर लिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इस बात की जानकारी दी है।रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने बताया कि रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग मारे गए हैं।

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.