UP Election 5th Phase: राजा भैया के इलाको में कई बूथो पर हो रही है फर्जी वोटिंग , सपा ने कि शिकायत

0 931

Kunda :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत आज (27 फरवरी) 5वें चरण की वोटिंग है(UP Election 5th Phase). इस बीच समाजवादी पार्टी ने राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल पर कुंडा विधानसभा के कई बूथों में फर्जी वोटिंग का इल्जाम लगाया है. इसे लेकर सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है.

सपा का आरोप है कि प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा के बूथ संख्या 156, 157, 158 ग्राम सभा बैती में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता नकली वोट डलवा रहे है.

Also Read :UP Fifth Phase Election: अयोध्या और अमेठी पर टिकीं निगाहें, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर,

अन्य ग्राम सभाओं में भी बूथ पर नकली वोट डलवाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने वोट डालने से पहले कोठी में बने बजरंगबली के मंदिर में मत्था टेका. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन होगा , जीत हमारी होगी राजा भैया ने कहा कि हमारे 8 प्रत्याशी इस चरण में लड़ रहे हैं,. अपने मार्जिन को तोड़ना है और वो तोड़ेंगे. चुनाव हो जाए उसके बाद हम गठबंधन की बात करेंगे.

पांचवें चरण के मतदान (UP Election 5th Phase) में जिन बड़े चेहरों की किस्मत कि बाजी लगी है उनमें यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय है. कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है.

 

 

रिर्पोट -शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.