Ukraine Russia War : रूस ने दूसरे दिन भी दागी क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइलें, यूक्रेन का दावा लड़ाई में मारे गए 14,700 रूसी सैनिक

0 801

Ukraine Russia War : रूसी सेना ने लगातार दूसरे दिन लंबी दूरी की हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को कहा कि सेना ने किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल से काला सागर तट पर यूक्रेन के ईंधन डिपो पर हमला किया है। यूक्रेन का यह ईंधन डिपो मायकोलेव बंदरगाह के पास कोस्तियनतिनिवका में मौजूद है।समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर हमले के लिए लगातार दूसरे दिन किंझल मिसाइल का इस्तेमाल किया। मालूम हो कि यह मिसाइल ध्वनि से 10 गुना ज्‍यादा रफ्तार से दो हजार किलोमीटर दूरी तक मौजूद दुश्‍मन के ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर सकती है।

एक दिन पहले ही रूसी सेना की ओर से पश्चिमी यूक्रेन के कार्पेथियन में डिलियाटिन के आयुध डिपो पर किंझल मिसाइल से हमला किए जाने का दावा किया गया था। रूस की ओर से पहली बार किंझल मिसाइलों का युद्ध में इस्तेमाल किया गया था.रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने बताया कि ईंधन डिपो पर हमले में कैस्पियन सागर से रूसी युद्धपोतों से छोड़ी गई कलिब्र क्रूज मिसाइलें भी शामिल थीं। वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन की सेनाएं मजबूती से लड़ाई लड़ रही हैं। यही कारण है कि रूस अब तक यूक्रेन के समूचे हवाई क्षेत्र पर कब्जा करने में नाकाम रहा है। मौजूदा वक्‍त में रूस केवल सुरक्षित रूसी हवाई क्षेत्र से दागे जाने वाली मिसाइलों पर निर्भर है।

Also Read :- China Taiwan Tension : रुक नहीं रही ताइवानी क्षेत्र में चीनी लड़ाकू विमानों की घुसपैठ, ताइवान ने किया आगाह, विदेश मंत्री ने जताई अनहोनी की आशंका

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.