UP Election 2022: सपा ऑफिस में भीड़ जुटाने के मामले में FIR दर्ज

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि बिना अनुमति सपा की रैली (SP Rally) हो रही थी. उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद यह पाया गया कि आदर्श आचार संहिता और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है.

0 814

लखनऊ सपा कार्यालय (SP Office) में रैली में भीड़ जुटाए जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. यह जानकारी लखनऊ के सीपी डीके ठाकुर ने दी है. पुलिस अधिकारी (Lucknow Police) ने कहा कि जानकारी मिली थी कि करीब 2500 लोग समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जमा हुए थे. चुनाव आचार संहिता के मुताबिक 15 जनवरी तक कोई रैली (SP Rally) और सभा नहीं हो सकती. लखनऊ के सीपी ने कहा कि हमारी टीम ने वहां पहुंचकर कार्यक्रम को रोक दिया. साथ ही नियम के उल्लंघन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

बता दें कि बीजेपी से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के पार्टी ज्वाइन करने के बाद अखिलेश यादव ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान सपा लखनऊ कार्यालय में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी, जब कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने कोरोना की वजह से 15 जनवरी तक किसी भी तरह की फिजिकल रैली और सभा पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है. अखिलेश यादव ने नियमों की अनदेखी करते हुए बड़ी संख्या में समर्थकों को वहां इकट्ठा किया.

‘समाजवादी पार्टी कार्यालय में जुटे थे 2500 लोग’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.