UP News: रामपुर-आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी, जानिए किसे मिला टिकट

0 850

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बसपा ने रामपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है, जबकि पार्टी ने आजमगढ़ सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

वहीं, समाजवादी पार्टी ने अभी तक किसी भी सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहीं, बीजेपी ने भी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है.

भाजपा ने शनिवार को रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। रामपुर सीट से पार्टी ने घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को निरहुआ को अपना प्रत्याशी बनाया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.