UP: 14 महीने में 10 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 277

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पिछले 14 महीनों में 10 महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. आरोपी सीरियल किलर नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य दोपहर डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे. गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए थे. बताया जा रहा है कि आरोपी उन्हीं में से एक हो सकता है.

बता दें कि 2023 में शाही शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 9 हत्याएं हुई थीं. उस वक्त पुलिस को सीरियल किलर पर शक था. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए भारी भरकम फ़ौज लगा दी थी . जिसके बाद हत्याएं रुक गई थीं. लेकिन 2 जुलाई को फिर एक महिला का शव खेत में मिला. इस हत्या का पैटर्न भी सेम था, जिसके बाद फिर सीरियल किलर की तरफ सुई घूम गई और लोगों से पूछताछ कर तीन स्केच तैयार करवाए गए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.