PM के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश व देश: केशव प्रसाद मौर्य

0 656

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देश-विदेश के तमाम उद्योगपतियों द्वारा 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश होने जा रहा है। आज एतिहासिक दिन है।

केशव प्रसाद मौर्य ने टवीट कर कहा कि देश की प्रगति में उत्तर प्रदेश की भूमिका सदैव से ही महत्वपूर्ण रही है। उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो साथ ही देश भी आगे बढ़ेगा। प्रगति के पथ पर उतर प्रदेश में भारी भरकम निवेश बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश में औद्योगिक परियोजनाओं के विकास के लिए लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में सभी प्रमुख उद्यमियों का स्वागत है।

उपमुख्यमंत्री ने निवेश की असीमित संभावनाओं से बेहतर अवसर की बात कही है। उन्होंने कहा कि निवेश से बेहतर कानून व्यवस्था, 21 से अधिक निवेश फ्रेंडली नीतियां, 10 शहरों में मेट्रो रेल सेवा वाला प्रथम राज्य (5 संचालित, 5 निर्माणाधीन—प्रस्तावित) जैसे तमाम प्रमुख बातें इस समिट से जुड़ी हुईं हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.