Vastu Tips: कर्ज से हैं परेशान, आजमाएं वास्तु शास्त्र से जुड़े ये उपाय

0 569

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कई बार व्यक्ति को मजबूरी में कर्ज लेना पड़ता है। कई बार हम कर्ज ले तो लेते हैं लेकिन उसे चुका नहीं पाते हैं। हम बहुत कोशिश करते हैं फिर भी कर्ज नहीं चुका पाते। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं, जानिए उन उपायों के बारे में…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज की किस्त चुकाने के लिए मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पैसा लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना बाथरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इसलिए घर की इस दिशा में बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। कर्ज मुक्ति के लिए घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन कांच लाल, सिंदूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए।

घर की तिजोरी में जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी धन की कभी भी कमी

कर्ज से जल्द से जल्द मुक्ति पाने के लिए घर या दुकान की उत्तर दिशा में धन रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ ही धन लाभ भी होता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मुख्य द्वार के पास एक और छोटा-सा द्वार लगाना चाहिए। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.