दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट

0 445

नई दिल्ली: Weather Updates: वैसे तो दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अब सर्दी अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन एक बार फिर से तेज हवाओं का मौसम लौट सकता है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत में आज से लेकर अगले दो दिनों तक लोगों को तेज और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ेगा, हालांकि एक बार फिर से नॉर्थ इंडिया में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे फिर से तापमान में इजाफा होगा और सर्दी से छुटकारा मिलेगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है, तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.