Weather Update:इस बार बरसेगी समान्य से ज्यादा बारीश , मौसम विभाग का बड़ा दावा

0 739

Weather Update:मानसून को लेकर खुशखबरी सामने आई है । पूरा अनुमान है की देश में इस साल 103% बारिश की उम्मीद, पंजाब-हिमाचल समेत 12 राज्यों में जून में सामान्य से ज्यादा बारीश होगी । इस बार देश में पिछली बार से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बार जून से सितंबर तक देश में 103% बारिश की होने का अनुमान लगाया है । विभाग ने महीनेभर पहले देश में 99% बारिश का अदांजा था । जून में पंजाब में भी मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का बड़ा अनुमान लगाया जा रहा है ।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार पहले से ज्यादा पानी बरसेगा । भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बार जून से सितंबर तक देश में 103% बारिश की उम्मीद जताई है। विभाग ने महीनेभर पहले देश में 99% बारिश का अनुमान लगाया था। जून में पंजाब में भी मानसून सीजन के दौरान पिछले साल से ज्यादा बारीश होने का अनुमान है ।
मानसून के दौरान देश में सामान्य दीर्घावधि औसत बारिश 87 सेमी के लगभग होती है । दीर्घावधि औसत के 96 से 104% बारिश को सामान्य माना जाता है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ला-नीना परिस्थितियां पूरे मानसून के दौरान बनी रहने की उम्मीद है, इसलिए बारिश में इजाफा हो सकता है । ला-नीना का मतलब प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलाव है । इसका दुनियाभर में मौसम पर प्रभाव पड़ता है। अल नीनो की वजह से तापमान गर्म होता है और ला नीना के कारण ठंडा होता है

इस बार मानसून तीन दिन पहले केरल पहुंचा है। अगर पंजाब की बात करें तो यहां लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां मानसून 30 जून से पहले दस्तक दे सकता है।
जून में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर-प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है .

ये भी पढ़ें – Singer KK Dies: कोलकाता में Singer KK का निधन, कंसर्ट के बाद पड़ा दिल का दौरा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.