वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज ने रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम के भविष्य को बताया सुरक्षित , महेंद्र सिंह धोनी से की तुलना

0 604

हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा, 6 फरवरी को होने वाले भारत और वेस्ट इंडीज के तीन वन डे और तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कैप्टनसी का जिम्मा उठाएंगे। ये मैच अहमदाबाद में होने वाले हैं। डेरेन सैमी ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अवसर पर विराट कोहली के प्रदर्शन की तरीफ कर रोहित शर्मा को एक शानदार कप्तान बताया।
रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, और बता दे की उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है। डेरेन सामी ने ये भी कहा की आईपीएल में उन्होंने उनकी कप्तानी देखी है, और वे शानदार कप्तान एमएस धोनी और गौतम गंभीर के साथ शामिल है।
डेरेन सैमी ने ये भी कहा की मुझे भारतीय टीम के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। ये सारे कप्तान अपने कामो में माहिर हैं और अपने सभी साथियो से प्रदर्शन करा सकते हैं ये कप्तान अपनी कप्तानी से भारत को आराम से जीत की राह पर ले जा सकते हैं।
डेरेन सैमी ने एमएस धोनी को याद करते हुए कहा, कि धोनी ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी में 6 गेंदो पर 18 रन बनाकर मैच की कायापलट कर दी, और फाइनल में पहुच गए, कोलकाता को हराकर ख़िताब भी अपने नाम किया।
आपको बता दे की 10 साल बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगे टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज।
अहमदाबाद में टीमो के बीच 5 वन डे मैच खेले गए हैं, जिनमे से 1 मुकाबाला भारत ने और बाकी 4 वेस्ट इंडीज ने जीते हैं। अहमदाबाद मे भारत ने 15 में से 7 वन डे मैच जीते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के खेले जाने वाले वन मैच के तीन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.