क्या हुआ जब रियलिटी शो के बीच में आ गयी पुलिस,सबको मास्क के लिए डाँटने

0 365

टीवी पर प्रचलित रियलिटी शो हुनरबाज:देश की शान  जनता द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में मिथुन चक्रवर्ती,परिणीति चोपड़ा,करण जौहर जज कर रहे है जिसको होस्ट मशहूर कॉमेडियन जोड़ी हर्ष ,भारती द्वारा किया जा रहा है।

पूरा घटना क्रम जानिए :-
रियलिटी शो हुनरबाज में अगले प्रतिभागी का इंतज़ार किया जा रहा था तब अचानक से हरियाणा पुलिस अपने पुलिस बल के साथ वहां पहुँची एवं मिथुन चक्रवर्ती,परिणीति चोपड़ा,करण जौहर के पास जाकर उन्हें मास्क ना लगाने पर डाँटने लगे और समझाने लगे की कोरोना महामारी से पूरा देश आहत है ऐसे में आप लोग अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो जनता को क्या मैसेज जायेगा। यह देखकर सभी लोग काफी घबरा गए।

देखा कुछ हुआ कुछ किया कुछ:-
आपको बता दे की पुलिस बल वहां एक प्रतिभागी बनकर आये थे किन्तु सभी को बिना मास्क के देख कर अपना फर्ज समझते हुए सभी को समझाने लगे। लेकिन जब सभी ऑडियंस ने मास्क लगा लिया उसके बाद उन्होंने अपने आप को प्रतिभागी के रूप में पेश किया।

हरियाणा पुलिस बल का खुद का एक बैंड ग्रुप है जिसमे वह सभी अपनी ड्यूटी के बाद मनोरंजन के लिए संगीत का आनंद लेते है। उसी का टैलेंट लेकर वह शो में आये और अपने देशभक्ति को एक गाने वन्दे मातरम गा कर एवं संगीत वाद्य बजा कर दिखाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.