ड्राइवर को आई नींद की झपकी तो दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार कार, टक्कर लगने से हवा में उछलकर दूर गिरी महिला

0 268

नई दिल्ली: तमिलनाडु के वेल्लोर में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई और वहां काम कर रही महिला को जोरदार टक्कर मारी। इससे महिला उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में यह महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना पेन्नाथुर के पलानी रोड के पास घटी है। यहां सड़क के किनारे एक भोजनालय पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कार सवार युवक जब पेन्नाथुर से आ रहा था तो रास्ते में अचानक उसे नींद का झोंका आ गया। उसने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार स्पीड ब्रेकर पर चढ़ गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। कार की चपेट में आने से सायशा नाम की एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुकान में कार के घुसने के बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस ने जब कार चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम कार्तिक है। वह सिथेरी से लौट रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार्तिक पिछले दो दिन से सोया नहीं था। नींद की झपकी आने से उसने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.